संक्षेप:
T20 World Cup 2026 के 4 वार्मअप मैच बुधवार 4 फरवरी को खेले गए। इनमें से 3 मैच पूरे हुए, लेकिन एक मैच बारिश के कारण शुरू ही नहीं हो पाया, जिसमें पाकिस्तान को आयरलैंड से भिड़ना था। दो मैचों में 200-200 से ज्यादा रन दोनों टीमों ने बनाए
T20 World Cup 2026 के बुधवार 4 फरवरी को चार वार्मअप मैच खेले गए। इनमें से एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा, जबकि तीन मुकाबले पूरी तरह खेले गए। भारतीय टीम ने बड़ी जीत दर्ज करके टी20 विश्व कप की अपनी तैयारियों को और पुख्ता किया। उधर, पाकिस्तान की टीम को मैच खेलने को नहीं मिला, क्योंकि बारिश के कारण कोलंबो में आयरलैंड वर्सेस पाकिस्तान मैच बिना टॉस के ही रद्द करना पड़ा गया। तीसरे दिन किन-किन टीमों ने बाजी मारी और कौन किस टीम से हीरो रहा? ये जान लीजिए।
दिन के पहले मैच की बात करें तो ये बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नामीबिया और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में दोनों ही टीमों ने 200-200 से ज्यादा रन बनाए। नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 226 रन बनाए, जबकि 220 तक स्कॉटलैंड की टीम भी पहुंच गई थी। महज 6 रन से नामीबिया को जीत मिली। जैन फ्रीलिंक ने 44 गेंदों में 88 रन ठोके और 24 गेंदों में 51 रन लॉरेन स्टीनकैंप ने बनाए। स्कॉटलैंड के लिए 39 गेंदों में 95 रन ब्रैंडन मैकमुलेन ने बनाए और 46 रनों की पारी कप्तान रिची बेरिंगटन ने खेली। 2 विकेट नामीबिया के लिए मैक्स हींगों ने लिए।
दिन का दूसरा वार्मअप मैच अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में ही खेला गया। अफगानिस्तान ने इस मैच में कैरेबियाई टीम को हरा दिया। पिछले महीने दोनों टीमों के बीच एक टी20 सीरीज हुई थी, जिसमें अफगानिस्तान ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। वेस्टइंडीज को इसके बाद साउथ अफ्रीका से भी टी20 सीरीज में हार मिली थी। इससे लग रहा है कि वेस्टइंडीज की टीम की हालत अच्छी नहीं है। अफगानिस्तान ने 182 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कैरेबियाई टीम 159 तक ही पहुंच पाई और मैच 23 रन से हार गई। इब्राहिम जादरान ने 51 और रहमनुल्लाह गुरबाज ने 43 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यू फोर्डे ने आखिर में 26 गेंदों में 52 रन बनाकर टीम को लाज बचाई। 2-2 विकेट अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान और अजमतुल्लाह उमरजई को मिले
आयरलैंड वर्सेस पाकिस्तान मैच कोलंबो के एसएससी में खेला जाना था, जो बारिश के कारण शुरू ही नहीं हो पाया। ऐेसे में दोनों टीमों को अभ्यास करने का मौका नहीं मिला। दोनों टीमें अब सीधे टी20 विश्व कप में खेलेंगी। वहीं, दिन का चौथा मैच ब्लॉकबस्टर था, जिसमें इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका थी। भारत ने 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 210 तक पहुंच पाई और मुकाबला 40 रनों से हार गई। भारत के लिए 20 गेंदों में 53 रन ईशान किशन ने, 19 गेंदों में 45 रन तिलक वर्मा ने , 10 गेंदों में 30 रन हार्दिक पांड्या ने और 35 रन अक्षर पटेल ने बनाए। अफ्रीका के लिए 44 रन रयान रिकेल्टन ने और 21 गेंदों में 45 रन ट्रिस्टन स्टब्स ने बना
ए। 2 विकेट अभिषेक शर्मा को मिले।
