सेहत के लिए भी बेमिसाल, पूनम ने बताई रेसिपी
सर्दियों के मौसम में अक्सर गाजर का हलवा बनता है, लेकिन क्या आपने कभी सेहत और स्वाद से भरपूर चुकंदर का हलवा चखा है। चुकंदर न केवल शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है, बल्कि इसका हलवा स्वाद में गाजर के हलवे को भी मात दे सकता है। कुकिंग एक्सपर्ट पूनम देवनानी ने इसके लिए बहुत आसान रेसिपी शेयर की है।
सर्दियों का मौसम हो और गरमा-गरम हलवे की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। लेकिन इस बार गाजर के घिसे-पिटे स्वाद को पीछे छोड़िए और अपनी किचन में 'सुपरफूड' चुकंदर को जगह दीजिए। दरअसल, कुकिंग एक्सपर्ट पूनम देवनानी ने चुकंदर के हलवे की एक ऐसी शाही रेसिपी बताई है जो स्वाद में जितनी लाजवाब है, सेहत के लिए उतनी ही बेमिसाल है।
खून की कमी दूर करने वाला जादुई हलवा उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो स्वाद और सेहत का बैलेंस ढूंढ रहे हैं। मलाईदार मावा, देसी घी की खुशबू और ड्राई फ्रूट्स के क्रंच के साथ तैयार डिश किसी भी खास मौके को यादगार बना देगी। तो चलिए, जानते हैं चुकंदर से बना शानदार डेजर्ट तैयार करने का सबसे आसान और नया तरीका।
चुकंदर को सही ढंग से तैयार करने से होती है। सबसे पहले ताजे और गहरे लाल रंग के चुकंदर लें। इन्हें साफ पानी से धोकर छील लें। अब बारी आती है कद्दूकस करने की। तो पूनम देवनानी की रेसिपी की मुताबिक, आप कद्दूकस के मोटे साइड का इस्तेमाल करें ताकि हलवे में चुकंदर के लच्छे नजर आएं, जो खाने में बहुत अच्छे लगते हैं। हालांकि, अगर आपको बहुत मुलायम हलवा पसंद है, तो पतले साइड से भी इसे घिस सकते हैं।
मिठास के लिए अपनी पसंद के अनुसार एक कप चीनी या धागे वाली मिश्री का उपयोग कर सकते हैं। चीनी डालने के बाद हलवा थोड़ा पानी छोड़ेगा, इसे मीडियम आंच पर सुखाएं। जब मिश्रण काफी हद तक सूख जाए, तब इसमें एक कप मावा या मिल्क पाउडर मिलाएं। मावा हलवे को एक रिच और क्रीमी टेक्सचर देता है। पूनम देवनानी का सुझाव है कि थोड़ा सा खोआ गार्निशिंग के लिए बचा लें ताकि परोसते समय अट्रैक्टिव लगे।
हलवे को फाइनल टच देने के लिए आधा चम्मच इलायची पाउडर डालें। इलायची की खुशबू चुकंदर के स्वाद को और भी बढ़ा देती है। अच्छी तरह मिलाने के बाद गैस बंद कर दें। अब तैयार हलवे के ऊपर रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट्स और बचा हुआ मावा डालकर सजाएं। आपका गरमा-गरम, हेल्दी चुकंदर का हलवा तैयार है।